Commons:Wiki Loves Earth 2018/hi
![]() | ||
---|---|---|
विकि लव्स अर्थ 2018 |
भाग लेने वाले देश |
नियम और सामान्य प्रश्न |
आयोजक |
विजेता |
हमसे संपर्क करें |


विकि लव्स अर्थ (WLE) एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय चित्र प्रतियोगिता है जो आम तौर पर मई के महीने में पूरे विश्व में विकिमीडिया अध्यायों, समूहों और विकिपीडिया के स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित किया जाता है। प्रतिभागी अपने देशों में स्थानीय प्राकृतिक विरासत के चित्र लेते हैं और उन्हें विकिमीडिया कॉमन्स पर अपलोड करते हैं। सभी प्रतिभागी देशों के लिए स्थानीय दलों द्वारा आयोजित अलग-अलग प्रतियोगिताएँ हैं, तो अवधि, नियम, पुरस्कार, आदि थोड़े अलग-अलग हो सकते हैं।
प्रतियोगिता का बुनियादी उद्देश्य है वैश्विक मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया और दूसरी विकिमीडिया परियोजनाओं पर लेखों के सचित्रण के लिए प्राकृतिक भंडार, परिदृश्य संरक्षण क्षेत्र, राष्ट्रीय उद्यान, सुंदर/परिदृश्य के क्षेत्र, उल्लेखनीय बगीचे, आदि जैसे प्राकृतिक विरासती स्थलों के चित्र इकट्ठा करना।
ध्यान सिर्फ राष्ट्रीय महत्व के स्थलों पर ही नहीं है, बल्कि उन स्थलों पर भी है जिन्हें क्षेत्रीय स्तर पर सुरक्षित किया गया है, और प्राकृतिक स्थलों की व्यापक विविधता पर है: वन, उद्यान, बगीचे, पत्थर, गुफ़ाएँ, या फिर आपके देश में प्रकृति के जिस भी हिस्से को सुरक्षित किया गया हो। इसका मतलब है कि ज़्यादातर सदस्यों को उनके पास के कई प्राकृतिक विरासत के स्थल मिलेंगे।
- समयरेखा
- 1 से 31 मई और 1 से 30 जून: राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ। हर देश के लिए विशिष्ट समयरेखा देखें।
- 31 जुलाई: प्रस्तुतियों की अंतिम तारीख, जैसे विजेता पृष्ठ पर
- 15 सितंबर: अंतर्राष्ट्रीय परिणामों की अंतिम तारीख
- नियम
- अंतर्राष्ट्रीय हिस्से के लिए नियम यहाँ पर प्रकाशित किए गए हैं। स्थानीय प्रतियोगिताओं के अपने नियम, नामांकन, अंतिम तारीख आदि हो सकते हैं।
- पुरस्कार
- पहले स्थान के विजेता को स्वीडन में विकिमेनिया 2019 की एक पूरी छात्रवृत्ति मिलेगी, और दूसरे अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार हैं Amazon वाउचर्स, मगर देशों के भी अपने पुरस्कार हैं। स्थानीय दल स्थानीय दौरों में विजेताओं के लिए पुरस्कार रख सकते हैं।
- अपलोड किए गए चित्र
- अभी तक अपलोड किए गए सभी चित्र देखें।
- भाग कैसे लें
- स्थानीय आयोजकों के लिए: Commons:Wiki Loves Earth 2018/Organise पर जाएँ।
- प्रतिभागियों के लिए: Commons:Wiki Loves Earth 2018/Participating countries पर जाएँ।
- आधिकारिक वेबसाइट
- प्रेस में उल्लेख
अस्वीकरण: यह प्रतियोगिता काफ़ी हद तक स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित की गई है, और आयोजकों के पास अपने फैसले पर नियमों को बदलने या फिर प्रतियोगिता के शुरू होने के बाद भी इसे रद्द करने का पूरा अधिकार है। आयोजक ना किसी पुरस्कार के स्पॉन्सर द्वारा प्रावधान की कोई ज़िम्मेदारी उठाते हैं, और ना किसी देयता की। इस पृष्ठ पर लिखित कोई भी नियम, आयोजकों के साथ कानूनी संबंध बनाने का साधन नहीं है। पंच के सदस्य कोई पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सकते (हालाँकि वे चित्रों से योगदान कर सकते हैं)।