Commons:विकि लव्स लव २०१९

From Wikimedia Commons, the free media repository
Jump to navigation Jump to search
This page is a translated version of a page Commons:Wiki Loves Love 2019 and the translation is 100% complete. Changes to the translation template, respectively the source language can be submitted through Commons:Wiki Loves Love 2019 and have to be approved by a translation administrator.

Shortcut: COM:WLL19

  • मुखपृष्ठ
  • 2024
  • 2023
  • 2022
  • 2021
  • 2020
  • 2019


विकि लव्स २०१९ फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की जा चुकी है। कृपया विजेता फ़ाइलें देखने के लिए परिणाम पृष्ठ पर जाएँ।

वेबसाइट पर विकि लव्स लव Facebook पर विकि लव्स लव {{{Threads}}} Twitter पर विकि लव्स लव Instagram पर विकि लव्स लव Telegram पर विकि लव्स लव YouTube पर विकि लव्स लव मेलिंग सूची के ज़रिए विकि लव्स लव


विकि लव्स लव

विकि लव्स लव २०१९ में आपका स्वागत है!

विकी लव्स लव (WLL = Wiki Loves Love) विकिमीडिया समुदाय द्वारा विश्व के विभिन्न संस्कृतियों और क्षेत्रों में प्रेम के उदाहरणों को दस्तावेज़ीकृत करने के लिए आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता है।

अवधारणा

प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य है मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया, और दूसरी विकिमीडिया संस्थान परियोजनाओं को सचित्रित करने के लिए मानवीय सांस्कृतिक विविधता के माध्यम से प्रेम के उदाहरणों को दस्तावेज़ीकृत करना - जैसे स्मारक, समारोह, कोमल हाव-भाव और प्रेम के प्रतीक वस्तुएँ। विकि लव्स अर्थ (WLE) and विकि लव्स मॉन्युमेंट्स (WLM) की तरह चित्रों को थीम के अंतर्गत होना होगा, हालाँकि WLL सुरक्षित क्षेत्रों की किसी आधिकारिक सूची तक सीमित नहीं है, प्रेम कहीं भी हो सकता है!

तो ध्यान जगहों, चाहे क्षेत्रीय या राष्ट्रीय महत्त्व की, पर नहीं है, लेकिन प्रेम की संभव व्यापक विविधता के उदाहरणों पर है। इसका मतलब यह है कि अधिकांश सदस्य अपने पास के कई संबंधित विषयों को खोजने में सक्षम होंगे, चाहे वे विरासत स्थल हों या दैनिक जीवन की घटना।

समयरेखा

  • १ से २८ फरवरी २०१९
  • प्रस्तुतियों के लिए समय सीमा: २८ फरवरी २०१९ २३:५९ समन्वित वैश्विक समय।
  • परिणामों की घोषणा: १४ अप्रैल २०१९ के आसपास।

जमा करें

इस प्रतियोगिता में एक छवि जोड़ने के लिए नीचे दिए गए अपलोड बटन पर क्लिक करें।

पुरस्कार

  • प्रथम पुरस्कार: US$४००
  • द्वितीय पुरस्कार: US$३००
  • तृतीय पुरस्कार: US$१००
  • वीडियो पुरस्कार: US$१००
  • समुदाय पुरस्कार: US$१००
  • १० सांत्वना पुरस्कार: हर एक को US$१५
  • विजेताओं और आयोजकों को प्रमाणपत्र
  • शीर्ष १००० अपलोडरों को विकि लव्स लव पोस्टकार्ड्स
  • अंतर्राष्ट्रीय दल को टी-शर्ट और प्रमाणपत्र

(अस्वीकरण: समुदाय पुरस्कार शीर्ष अपलोड्स प्राप्त करने वाले स्वतंत्र सहयोगी/संगठन को दिया जाएगा। अगर 'समुदाय पुरस्कार' में वीडियो श्रेणी से कोई विजेता नहीं होता, राशि को बाँटकर चित्र के समुदाय विजेता को दे दिया जाएगा)

विजेता

१५ विजेता चित्र/वीडियो होंगे!

प्रश्न कहाँ पूछें?

प्रश्नों या सुझावों के लिए प्रमुख स्थान है WLL 2019 का वार्ता पृष्ठ (आपको जो भी भाषा आती है आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं, हमें विविधता अच्छी लगती है और हम आपकी भाषा में आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे)।

प्रतियोगिता के अधिक विवरण यहाँ देखें।

प्रतियोगिता का कार्यक्षेत्र: प्रेरणा के लिए उदाहरण

थीम में वे फ़ोटोग्राफ़ और वीडियो फ़ाइल शामिल हैं जो अलग-अलग महाद्वीपों में अलग-अलग संस्कृतियों और क्षेत्रों में प्रेम के त्योहारों, उत्सवों, समारोहों और रीतियों को दस्तावेज़ीकृत करना। अधिक विचारों और प्रेरणा के लिए विश्व में त्योहारों की सूची देखें।