Commons:विकि लव्स फ़ोकलोर 2024

From Wikimedia Commons, the free media repository
Jump to navigation Jump to search
This page is a translated version of a page Commons:Wiki Loves Folklore 2024 and the translation is 100% complete. Changes to the translation template, respectively the source language can be submitted through Commons:Wiki Loves Folklore 2024 and have to be approved by a translation administrator.

Shortcut: COM:WLF24

  • मुखपृष्ठ
  • 2024
  • 2023
  • 2022
  • 2021
  • 2020
  • 2019


विकि लव्स फ़ोकलोर में आपका स्वागत है!

Wiki Folklore on website Wiki Folklore on Facebook {{{Threads}}} Wiki Folklore on Twitter Wiki Folklore on Instagram Wiki Folklore on Telegram Wiki Folklore on YouTube Wiki Folklore via mailing list

विकि लव्स फ़ोकलोर

विकि लव्स फ़ोकलोर (मेटा-विकि: विकि लव्स फ़ोकलोर) एक अंतर्राष्ट्रीय फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता है जो वार्षिक रूप से विकिमीडिया कॉमन्स पर दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में लोक संस्कृति को प्रलिखित करने के लिए आयोजित किया जाता है। विकि लव्स फ़ोकलोर 2024, लोक संस्कृति की थीम वाले विकि लव्स 2023 का अगला संस्करण है। परियोजना की शुरुआत 2018 में विकि लव्स फ़ोकलोर 2019 के रूप में हुई थी जिसकी थीम थी प्रेम के समारोह और त्योहार।

कार्यक्षेत्र

यह फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता कुछ श्रेणियों में अलग-अलग क्षेत्रों की लोक संस्कृति पर केंद्रित है, जैसे लोकल उस्तव, लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक कार्यकलाप, लोक खेल, लोक भोजन, लोक पोशाक, लोककथा, और परंपरा, जैसे गाथागीत, लोककथाएँ, परिकथाएँ, दंतकथाएँ, पारंपरिक गीत और नृत्य, लोक नाट्य, खेल, मौसमी कार्यक्रम, कैलेंडर रीति-रिवाज़, लोक कला, लोक धर्म, पौराणिक कथाएँ, आदि। आप हमारे श्रेणी पृष्ठ पर कुछ दूसरे सुझाव और उदाहरण देख सकते हैं।

थीम

लोककथा
उपश्रेणियाँ

देश के अनुसार लोक संस्कृति, लोक कला, चीनी भविष्यवाणी, लोक नृत्य, यूरोपेड, लोकोत्सव, लोककथा, लोक खेल, गवरी, लोक समूह, लोक जादू, लोक संग्रहालय, लोक गीत, न्यूवेलिंग, लोक धर्म, पारंपरिक संगीत, पारंपरिक गीत, लोक कुश्ती।

पुरस्कार

* प्रथम पुरस्कार: 400 USD

  • द्वतीय पुरस्कार: 300 USD
  • तृतीय पुरस्कार: 100 USD
  • शीर्ष 10 के लिए सांत्वना पुरस्कार: हर एक को 40 USD
  • सर्वश्रेष्ठ वीडियो पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ ऑडियो पुरस्कार: 50 USD, 50 USD (एक-एक को)
  • चित्रों के लिए शीर्ष अपलोडर का पुरस्कार: प्रथम पुरस्कार 300 USD, द्वितीय पुरस्कार 150 USD
  • शीर्ष 100 अपलोडर्स के लिए विकि लव्स फ़ोकलोर पोस्टकार्ड्स
  • स्थानीय आयोजकों के लिए प्रमाणपत्र और पोस्टकार्ड्स
(अस्वीकरण: पुरस्कार स्थानीय मुद्रा के मूल्य के समकक्ष प्रमुख ब्रैंड्स के गिफ़्ट कार्ड्स या वाउचर्स के रूप में बाँटे जाएँगे।)

समयरेखा

WLF 2024 की समयरेखा इस प्रकार है

  • 1 फरवरी से 31 मार्च 2024
  • प्रस्तुतियों के समय की शुरुआत: 1 फरवरी 2024 00:01 (UTC)
  • प्रस्तुतियों के समय का अंत: 31 मार्च 2024 23:59 (UTC)
  • परिणामों की घोषणा: 15 जुलाई 2024 के आस-पास

क्या स्वीकार्य नहीं हैं

हम वह मीडिया स्वीकार नहीं करेंगे जो:

  • कॉमन्स के परियोजना के कार्यक्षेत्र से बाहर हो।
  • जिसमें EXIF जानकारी न हो।
  • जिसके काफ़ी ज़्यादा प्रोसेस और सम्पादन की मदद से बदला गया हो।
  • रतिचित्रण और अश्लील चित्र।
  • कॉपीराइट आदि के कारण रंगचित्र।

हमसे संपर्क करें

हमसे संपर्क करने के कई तरीके हैं:

  • हमें लिखें वार्ता पृष्ठ.
  • हमें support@wikilovesfolklore.org पर एक ईमेल भेजें
  • इन सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे साथ संवाद करें Twitter, Facebook or Instagram

भेजे जाने योग्य चित्रों के उदाहरण

लोककथा के लोग और कार्यकलाप

लोक भोजन

लोक नृत्य

लोकोत्सव

लोग संगीत

लोकभूषा/वस्त्र

लेखन प्रतियोगिता

1 फरवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक एक लेखन प्रतियोगिता नारिवाद और लोककथा 2024 भी होगी। विकिपीडिया पर विकि लव्स फ़ोकलोर के लैंगिक अंतर केंद्र तथा लोक संस्कृति थीम के साथ नारीवाद, नारियों की जीवनियों और लिंग पर केंद्रित विषयों पर लेख बनाएँ या विस्तृत करें। अभी अपनी स्थानीय भाषा में भाग लें